राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन द्वारा सर्दी के दिनों में गरीब असहाय व्यक्तियों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps December 31, 2020 Read more
राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के तत्वधान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष( मध्य प्रदेश) दीपा ठाकुर जी के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान संपूर्ण मध्यप्रदेश में सकुशल चलाया जा रहा है इस अवसर पर दीपा ठाकुर जी ने अपने विचार व्यक्त किए भारत में शराब और सिगरेट के निर्यात की वजह से करोड़ो रुपये मिलते है। लेकिन फिर भी सिगरेट के पैकेट्स पर ” नो स्मोकिंग ” लिखा रहता है। फिर भी रोज 17 साल के लड़की और लड़के इसका भरपूर सेवन करते है। धूम्रपान या शराब का सेवन स्वस्थ के लिए हानिकारक होता है। यह जानकार भी लोग इसका सेवन करने से बाज़ नहीं आते। तम्बाकू, खैनी और गुटखा से माउथ कैंसर हो सकता है। कई सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करना मना होता है। मगर कुछ मनचले लोग किसी की सुनते नहीं है। नशे से मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर बुरा असर पड़ता है। कुछ लोग नशा करके घर पर आकर अपनी पत्नी से मार- पीठ करते है। यह घिनौना अपराध है। नशा करके सड़क पर गाड़ी चलने से दुर्घटना हो सकती है और होती भी है। Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps December 31, 2020 Read more