Posts

राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन

Image
 

ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चे के परिवार को संबल प्रदान कर मनाया रक्षाबंधन 🙏🙏 आज राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन मुरादनगर की टीम के द्वारा राधे श्याम विहार कालोनी निवासी समाज सेवी स्व डॉक्टर *संजीव नंदा* के घर उनके ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चे को संबल प्रदान करने के लिए पहुंची टीम ने परिवार से पीड़ित बच्चे का हाल जाना और और यह भी जाना कि सचमुच उन डॉक्टर साहब ने जो आज इस दुनिया में नहीं है कोरोना के बुरे काल में गांव कनौजा में या उसके आसपास के जो गांव है उनमें किस तरह से लोगों की निस्वार्थ सेवा की अपने शरीर का भी ध्यान ना रखते हुए उन्होंने खुद पीड़ित होते हुए भी लोगों के लिए जो किया वह व्याख्यान नहीं किया जा सकता, बगैर फीस बगैर दवाई के पैसे लिए लोगों की सेवा मे 24 घंटे हर संभव मदद करने को समर्पित थे उनके परिवार वालों ने बताया कि उन्हें अपने परिवार से भी कई बार इस सेवार्थ को लेकर घर में नोकझोंक भी हुआ करती थी लेकिन फिर भी उन्होंने बिना किसी की सुने बिना कुछ सोचे समझे निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते रहे और शायद उस बीमारी से खुद पीड़ित होकर उन्हें अपनी जान को गवाना भी पड़ा परिवार वालों से उनकी इस कार्यशैली को सुनकर हमारी टीम गमगीन हो गई और सचमुच आज हमें महसूस हुआ कि हां सेवा का भाव किस तरीके से किया जाता है यह उनके परिवार वालों ने ही नहीं बल्कि ग्रामीण के जो लोग थे उन्होंने भी हमें इस बारे में बताया पिछले 3 माह से वह बच्चा एम्स हॉस्पिटल में भर्ती है वैसे तो पूरा ग्रामीण क्षेत्र भी उनकी पूरी सहायता में लगा हुआ है किंतु जीवन लेना ना लेना यह सब प्रभु की इच्छा है इतना सब कुछ करने के बाद भी आज उनका परिवार और वह बच्चा कितने दुखी है यह व्यक्त शब्दों में नहीं किया जा सकता उनके सेवार्थ को शब्दों से व्याख्यान करना हमारे बस में नहीं है बस हमसे और हमारे हमारी टीम से जो भी उनके लिए सहयोग बना वह उनके लिए समर्पित है और रहेगा उनको संस्था की और से हर संभव सहायता का भरोसा दिया एवम कुछ सहयोग राशि भी प्रदान की संस्था की और से श्री आदेश वर्मा,सोहन लाल त्यागी,जय वीरपाल,संजीव शर्मा,आनन्द शर्मा,सुनील मित्तल व अन्य सदस्य मौजूद रहे जी मैं उन सभी वॉलिंटियर्स का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस कार्य में अपना सहयोग दिया प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आप सभी कार्यों में साथ खड़े रहते हैं उसके लिए मैं आपको आभार व्यक्त करता हूं धन्यवाद करता हूं और आप सभी से प्रार्थना करूंगा कि आप सभी प्रभु से प्रार्थना करें कि वह बच्चा ठीक होकर अपने घर जल्द से जल्द लौटे धन्यवाद

Image
 

राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन की ओर से कावड़ियों का स्वागत * बरमान से चलकर करेली आये कावड़ियों का राष्ट्रीय मानव अधिकार फॉउंडेशन नरसिंहपुर के उपाध्यक्ष शुभम (सत्यम) पाठक व उनकी टीम ने कावड़ियों का भव्य स्वागत किया चाय व स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन कर पुण्य लाभ उठाया वही कावड़ियों ने फॉउंडेशन व उनकी टीम का आभार प्रकट किया आगे भी फाउंडेशन व टीम ऐसे कार्यक्रमो का आयोजन करती रहेगी

Image
 

राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन

Image
 

राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के तत्वधान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

Image
 

समाजसेवियों द्वारा रांझी गुरुद्वारे में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर हुआ सफलतापूर्वक संपन्न जबलपुर :-राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन परिवार जबलपुर संभाग के तत्वाधान में दिनांक 31 जुलाई 2022 दिन रविवार को गुरु सिंग सभा के महत्वपूर्ण सहयोग से स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन रांझी गुरुद्वारे में किया गया था जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाते हुए गुरुद्वारा कमेटी एवं समाज सेवीयो का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान डॉ , एडवाइजर एवं पैथोलॉजी स्टॉप को राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन की तरफ से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया संभागीय अध्यक्ष संजय भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर अभियान चलाया जा रहा है जो कि पूरे जबलपुर संभाग में लगाया जाएगा जो सर्वप्रथम गुरु नानक जी की कृपा से रांझी गुरुद्वारे से शुरुआत की गई गुरु का आशीर्वाद लेने के बाद स्वास्थ्य शिविर आयोजन लगातार जारी रहेगा जो जबलपुर के हर क्षेत्र में लगाया जाएगा जिसमें श्री गुरु सिंग सभा समिति सदस्य, संभागीय अध्यक्ष संजय भाटिया, महिला संभागीय अध्यक्ष रितिका भाटिया, जिला प्रभारी सोमेश पाल, नगर सचिव संजय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत गुप्ता, महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, महिला उपाध्यक्ष रश्मि कोरी, सदस्य प्रवीण दुलंतिवार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे

Image